पेंटागन के प्रवक्ता राबर्ट कर्वर ने न्यूज़वीक के साथ एक बातचीत में सैन्य उपकरणों के मामले में रूस की श्रेष्ठता को स्वीकार करते हुए कहा कि इस श्रेष्ठता की वजह यह है कि रूस के पास अल्ट्रासोनिक हथियारों की तकनीक मौजूद है।
अमरीकी रक्षामंत्रालय के इस अधिकारी ने अल्ट्रासोनिक हथियारों के क्षेत्र में अमरीका को रूस के मुक़ाबले तक पहुंचाने को बेहद ज़रूरी बताया।
याद रहे रूसी राष्ट्रपति विलादमीर पुतीन ने एक बार कहा था कि रूस, अपनी रक्षा क्षमता को बढ़ाने और युद्धाभ्यासों में अल्ट्रासोनिक हथियारों सहित उनके हथियारों के परीक्षण का इरादा रखता है जिनकी तकनीक दूसरे देशों के पास नहीं है।
अमरीका के सैन्य अधिकारियों ने हमेशा ही रूस और चीन से अमरीका के पिछड़ने की ओर से सचेत किया है।